Report by : CWN Desk
Published at :
भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी 4 अगस्त को बंद रहेंगे

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के तहत सोमवार, 4 अगस्त 2025 को नैनीताल जिले सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस संभावित आपदा को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने विद्यार्थियों और बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

भारी बारिश के रेड अलर्ट पर नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी 4 अगस्त को बंद रहेंगे

जिलाधिकारी ने बताया कि भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़क बंद होने, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी आपदाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिनसे जन-सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारी आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे तथा किसी भी आपदा की स्थिति में तत्परता से समन्वय स्थापित करेंगे।

किसी भी आपदा संबंधी सूचना या आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर तत्काल संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›