Connect with us

नैनीताल

रामनगर: अवैध धार्मिक संरचनाओं पर प्रशासन का बुलडोजर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। पूछड़ी, ढेला और ढिकुली क्षेत्र में अवैध रूप से बनाई गई चार धार्मिक संरचनाओं को शनिवार को प्रशासन, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से हटवा दिया। अवैध निर्माण को हटाने गई टीम का कई स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया। महिलाओं ने दावा किया कि ये धार्मिक स्थल पुराने हैं, लेकिन अधिकारियों ने भूमि वन विभाग की होने का हवाला देकर अवैध कब्जा हटाया।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि ढेला में एक रिजॉर्ट के सामने दो और ढिकुली में एक धार्मिक संरचना को जेसीबी से हटाया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा अवैध निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी। विरोध के चलते मौके पर करीब डेढ़ घंटे तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि वन विभाग पहले ही नोटिस जारी कर चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक : पड़ोसी ने बनाया नाबालिग को अपनी हवस का शिकार

वहीं भाजपा नेता मदन जोशी ने कहा कि ढिकुली के एक इंटर कॉलेज में भी अवैध धार्मिक निर्माण की शिकायत मिली है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामनगर के पूछड़ी समेत कई इलाकों में अचानक आबादी बढ़ रही है और घुसपैठ करने वाले लोग ही अवैध धार्मिक संरचनाएं बना रहे हैं। मदन जोशी ने बताया कि मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने के बाद कार्रवाई तेज हुई है। प्रशासन ने साफ किया है कि वन भूमि पर कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओ के अभाव पर उच्च न्यायालय ने स्वास्थ्य महानिदेशक को तलब किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement