पिथौरागढ़

अल्मोड़ा दन्या की युवती ने लगाई आग, हल्द्वानी में उपचार के दौरान मौत

अल्मोड़ा। माता-पिता के निधन से तनाव में चल रही एक युवती ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसने दम तोड़ दिया।


माता-पिता की मौत से तनाव में थी युवती
पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के दन्या गांव निवासी मोहन चंद्र पालीवाल की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। मोहन की मौत के बाद उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए थे। चाचा व ताऊ का परिवार दोनों का पालन-पोषण कर रहा था। माता-पिता की मौत के बाद 23 वर्षीय किरन पालीवाल गहरे तनाव में आ गई थी।
पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
पुलिस ने बताया कि 31 जनवरी को किरन ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। उसका 60 प्रतिशत शरीर झुलस गया था। अल्मोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के एसटीएच लाया गया। जहां दो दिन उसका उपचार चला और आखिरकार रविवार को वह जिंदगी की जंग हार गई।
पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी