Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर दो युवतियों की हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के अछाम में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती और उसकी सहेली की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
अछाम के ढकारी गांव पालिका 8 निवासी सरस्वती खड़का और इशरा खड़का का संपर्क उसी गांव पालिका 3 निवासी दीपेश और राजेश बुढ़ा से फोन पर हुआ था। दोनों लड़कियां जंगल में बकरियां चराने गई थीं, तभी दोनों युवक उनसे मिलने पहुंचे। वहां राजेश ने इशरा से अपने प्रेम का इजहार किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। लेकिन, सरस्वती ने दीपेश के प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
कैसे हुई हत्या?
सरस्वती के प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से गुस्साए दीपेश ने पत्थर से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी। जब इशरा ने यह देखा तो उसने गांव में जाकर सबको बताने की बात कही। इस पर दीपेश ने इशरा को भी पत्थर से वार कर मार डाला। इसके बाद दोनों आरोपी भाग गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी
जब युवतियां घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जंगल में उनके शव देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अछाम के जिला प्रहरी प्रवक्ता सब इंस्पेक्टर ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक जुलाई से गंगा में राफ्टिंग का संचालन नहीं होगा, जुलाई और अगस्त में राफ्टिंग का संचालन बंद रहेगा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement