Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा के डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने आज स्यालीधार स्थित ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया।
उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम में रखी ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया। सभी मशीनों की गणना भी की गई तथा स्ट्रॉन्ग रूम की समस्त व्यवस्थाओं को चेक किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखा जाए तथा सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस भूपेंद्र सिंह भोज, जिलाध्यक्ष बीएसपी अशोक कुमार समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement