Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

जंगल में घास लेने गई सरकारी स्कूल में तैनात भोजन माता को गुलदार ने बनाया निवाला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत की घटना, खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद किया
चम्पावत। जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया। महिला सरकारी स्कूल में भोजन माता थी। खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चंद्रावती देवी पत्नी प्रकाश चंद्र शर्मा, ग्राम धूरा, गजार, पोस्ट सूखीढांग गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह 8 बजे जानवरों के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों की दी। खोजबीन के बाद मटखानी के पास महिला का शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के गौचर में आयोजित रोड शो में उमड़ा जनसमूह

मृतका की दो पुत्रियों व दो पुत्र हैं। पुत्रियां स्नातक की छात्राएं हैं और दो पुत्रों में से एक ने बीए पास किया है, जबकि एक कक्षा 12 का छात्र है। घटना की सूचना पर बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन व चल्थी चौकी पुलिस इंचार्ज सुंदर कोरंगा टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया हैं और शव का पंचनामा भर कर टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया जा रहा है। इधर घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है वहीं मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Select Language

Advertisement