Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
अल्मोड़ा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कार्की पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

पीड़िता बागेश्वर जिले की रहने वाली है, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अल्मोड़ा
। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित छात्रसंघ अध्यक्ष कार्की के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार की शाम एक युवती ने तहरीर सौंपी हे। तहरीर में पीड़िता ने एसएसजे कैंप के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर उसके साथ दुष्कर्म करने समेत अन्य कई आरोप लगाए हैं।
पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज कार्की के खिलाफ धारा 376 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले की विवेचना एसआई हेमा कार्की को सौपी गई है। बताया जा रहा है पीड़िता मूल रूप से बागेश्वर जिले की रहने वाली है। पढ़ाई के लिए यहां जिला मुख्यालय में किराए पर रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›