Report by : CWN Desk
Published at :
धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

जगजीतपुर/हरिद्वार- जगजीतपुर वासियों नें अंबेडकर पार्क में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती जगजीतपुर में धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तेलू राम प्रधान ने माल्यार्पण करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अंबेडकर ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया, उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें सभी वर्गों को समानता का भाव मिला। समाजसेवी कुलदीप चौधरी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के दलित समाज के उत्थान और शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए किए गए प्रयास आाज भी प्रासांगिक हैं। समाज के लोगों को उनके विचारों और आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है। अंबेडकर समिति के अध्यक्ष अजय दास महाराज ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा से दलित समाज को गति प्रदान करने का काम किया। हमारा भी कर्तव्य है कि समाज के उत्थान में योगदान दें। देवेश बर्मन ने कहा कि दलित समाज को शिक्षा को अपनाना होगा शिक्षा से ही लोग प्रगति के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं। समाज के लोग उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर देश की उन्नति में योगदान दें। इस अवसर पर मेयर अनीता शर्मा, पार्षद मनोज प्रालिया, पूर्व प्रधान दिनेश वालिया, पार्षद उदयवीर सिंह चौहान, समाजसेवी कमल राजपूत, अनिल भास्कर, तीरथ पाल रवि, डॉ संदीप कुमार, जोगिंदर बाबरा, हरपाल, पूर्व प्रधान यशपाल सिंह, प्रधान श्याम सुंदर, मोनू कुमार, शिवकांत, नितिन, उमेश बर्मन, रजत, अंकित, विक्रांत आर्य, रोहित, सचिन, शिवम, राघव, शुभम, अतुल, अश्वनी, मोहित, रवि कुमार, प्रवेश, पंकज कुमार, सागर, दीपक कुमार, मोहन, लकी सहित बड़ी संख्या में जगजीतपुर वासी उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›