हरिद्वार

हरिद्वार लोकसभा से इस संत ने की दावेदारी, टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

पूर्वांचल उत्थान संस्था ने संत के समर्थन में आई, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया से संत ने की मुलाकात

हरिद्वार। लोकसभा चुनाव 2024 में हरिद्वार सीट पर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज लड़ेंगे। पूर्वांचल उत्थान संस्था ने स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज को टिकट देने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर चुनाव में उतारने को लेकर विचार मंथन जारी है। वहीं महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद ने विश्व हिंदू परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया से मुलाकात की। हरिद्वार सीट पर अपना दावा प्रस्तुत किया।
इस बाबत पूछने पर महामंडलेश्वर डॉ संतोषानंद देव जी महाराज ने कहा कि उन्होंने जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। घर-बार छोड़कर उन्होंने साधु का जीवन अपनाया है। राजनीति में उनकी कोई रूचि नहीं है। लेकिन जनता की भलाई के लिए राजनीति में उतरना पड़े तो पिछे नहीं हटेंगे। राजनीति भी जनता की सेवा का माध्यम है और आमजन की भलाई के लिए किसी  भी कार्य से पीछे नहीं हटेंगे।धर्मनगरी की मर्यादा की रक्षा के लिए संत का राजनीति में उतरना आवश्यक है।
अगर जनता चाहेगी तो जरूर चुनाव लड़ेंगे। अंतिम निर्णय जनता का ही होगा। महाबलेश्वर स्वामी संतोष आनंद को टिकट देने की मांग करने वालों में पूर्वांचल उत्थान संस्था के अध्यक्ष का आशुतोष पांडे, महासचिव बीएन राय,  समाजसेवी रंजीता झा, सुधा राठौड़, कामायनी सिंह, ज्योति झा,  दिलीप कुमार झा, वरुण शुक्ला,  रूपलाल यादव, अतुल राय, काली प्रसाद शाह,  विष्णु देव ठेकेदार, विनोद शाह, रामसागर यादव,  रामसागर जायसवाल,  मुरारी पांडे,  अवधेश झा,  सुनील सिंह,  धर्मेंद्र शाह,  अनिल झा,  दीपक कुमार झा,  राकेश मिश्रा, रामकिशोर मिश्रा,  डॉक्टर नारायण पंडित, लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी, शरमन कुमार,  चंदन दूबे,संतोष झा, संतोष यादव, गौरव यादव , कृष्ण कुमार यादव, कामेश्वर सिंह यादव, रंजीत झा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी