Report by : CWN Desk
Published at :
एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 2 लाख रूपये की चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

नेहरू थाना पुलिस ने पकड़े गये नशा तस्कर से 1210 ग्राम  चरस बरामद
देहरादून।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा* ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की *ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा*  थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए हरिद्वार बाई पास रोड के पास से  *अभियुक्त दिनेश लाल पुत्र कमला लाल निवासी ग्राम सुनाली  थाना नंदप्रयाग जिला चमोली  से 1210 ग्राम चरस बरामद  की गई*।  जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह चरस चमोली से लेकर आया था  जिसको वह नेहरू कॉलोनी व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नामः-
1 दिनेश लाल पुत्र कमला लाल निवासी ग्राम सुनाली थाना नंदप्रयाग देहरादून उम्र 34 वर्ष
बरामदगी का विवरण 1210 ग्राम अवैध चरस

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›