Connect with us

हरिद्वार

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 26 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के मंगलौर से गिरफ़्तार तस्कर से 257 ग्राम  स्मैक बरामद
हरिद्वार।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के *ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान* के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल* द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने *के आदेश पर* एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (*एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स*) द्वारा  थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्त  *जान आलम पुत्र शमीम निवासी रायपुर  थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को  257  ग्राम स्मैक* के साथ *कार संख्या UK 14J 4548 स्विफ्ट dezire* को पुलिस टीम द्वारा कब्जे लेकर मादक पदार्थ परिवहन करने के कारण गिरफ़्तार किया गया, जिनके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक रामपुर उत्तरप्रदेश से लेकर आए था जिसको वह थाना भगवानपुर तथा देहरादून  में अपने पैडलरो के माध्यम से बेचता है । इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
बरामदगी का विवरण
257 ग्राम अवैध स्मैक
अभियुक्तगणों का नाम
1.जान आलम पुत्र शमीम निवासी रायपुर  थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त को पूर्व में वर्ष 2022 मे stf द्वारा थाना श्यामपुर से 95 ग्राम smack के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Select Language

Advertisement