Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने देहरादून डोईवाला क्षेत्र से 27 लाख की स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ड्रग्स के मुख्य सौदागरों के खिलाफ छेड़े अभियान में एक और बड़ी कार्यवाई
देहरादून
। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना डोईवाला जनपद देहरादून स्थित विंडलास रिवर वैली के पास से अभियुक्त सोम पाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर  थाना डालनवाला जिला देहरादून से 265 ग्राम स्मैक बरामद  की गई है। जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया कि यह स्मैक मुरादाबाद से लेकर आया था जिसको वह डालनवाला व आस पास के स्कूल कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करता है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरो के नाम की जानकारी हुई है जिन पर कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
सोमपाल पुत्र घसीटा सिंह निवासी आर्यनगर थाना डालनवाला देहरादून उम्र 36 वर्ष
बरामदगी का विवरण 265 ग्राम अवैध स्मैक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement