Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सहायक लेखाकार परीक्षा 23 अप्रैल को कराएगी। पहले यह परीक्षा 19 फरवरी को होने वाली थी। पटवारी पेपर लीक कांड के बाद आयोग ने परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने वार्षिक
परीक्षा कैलेंडर में संशोधन किया है। पटवारी भर्ती परीक्षा निरस्त होने के बाद नयी तिथि 12 फरवरी की जारी की है।