Report by : CWN Desk
Published at :
बारिश-बर्फबारी के बाद जेपी कालोनी में फूटी जलधारा

जोशीमठ भू धंसावः लगातार बढ़ने लगी लोगों की मुश्किल
देहरादून। भू धंसाव की जद में आए जोशीमठ की जेपी कालोनी में जलधारा से पानी का प्रवाह ढाई गुना बढ़ गया है। इसके पीछे कारण क्षेत्र में बर्फबारी और वर्षा को माना जा रहा है। 250 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) पानी बहने से क्षेत्र की मुश्किल बढ़ गई हैं।

बारिश-बर्फबारी के बाद जेपी कालोनी में फूटी जलधारा


भू धंसाव से प्रभावित परिवारों को 36 किलोमीटर दूर पीपलकोटी में विस्थापित किया जा रहा है। इनमें 130 परिवार हैं। भूगर्भीय जांच में वहां की भूमि उपयुक्त पाई गई है। राहत शिविरों में अब तक 259 परिवारों को अस्थायी रूप से विस्थापित किया जा चुका है। 10 साल से कम के 81 बच्चे भी हैं। अभी तक ऐसे 863 भवन चिह्नित किए जा चुके हैं, जिनमें दरारें पड़ी हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›