Report by : CWN Desk
Published at :
26 जनवरी को इन पुलिस कर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान, देखें सूची

चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान, रेस्क्यू दे सभी यात्रीगण को हरिद्वार पुलिस ने किया सिक्योर

अंधेरी रात में की मैकेनिक की व्यवस्था, टेंपो ट्रैवलर के पहियों को दुरुस्त कर यात्रियों को किया रवाना

सुनसान सड़क पर यात्रियों ने लगाया उत्तराखंड पुलिस का जयकारा, जताया आभार

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौ क्षेत्र में पबीती रात हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 12:00 बजे टायर के बोल्ट ढ़ीले होने का कारण हरियाणा नम्बर का टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गया। यात्रियों से भरे वाहन के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आफत में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित रखने में कामयाब रहते हुए टेंपो ट्रैवलर को आहिस्ता सड़क किनारे रोक लिया गया।

सुनसान में फंसे यात्रियों एवं टेंपो ट्रैवलर देख हरिद्वार पुलिस की पायलट कार 7 ने यात्रियों का हालचाल और कुशलता की जानकारी की। मौके पर यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए कार मैकेनिक की व्यवस्था कर टेंपो ट्रैवलर के पहियों को दुरुस्त किए गए। तत्पश्चात हैरान परेशान और घबराए हुए यात्रियों को सकुशल गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उक्त अवसर पर यात्रीगण ने बेतहासा ठंड के बीच लोगों को सहारा देने व मैकेनिक को मौके पर बुलाने के लिए उत्तराखंड पुलिस का आभार प्रकट किया गया। साथ ही निशुल्क मदद करने पर मैकेनिक को भी धन्यवाद कहा।

पुलिस टीम-
1- SHO मंगलौर मनोज मैनवाल
2- कॉन्स्टेबल चालक विक्रांत शर्मा
3- कांस्टेबल अजय भारद्वाज
4- होमगार्ड रामलाल
5- होमगार्ड नेकूपाल

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›