Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। शिक्षा विभाग ने उत्तराखंड में इस माह में होने वाली मासिक परीक्षा निरस्त कर दी है। इस संबंध में अपर निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा रामकृष्ण उनियाल ने आदेश जारी किए है।
जारी आदेश में लिखा है कि शैक्षिक सत्र 2022-23 के जनवरी माह 2023 की मासिक परीक्षा निरस्त की जाती है। परीक्षा निरस्त करने का कारण जनवरी माह 2023 में कार्यदिवसों की न्यूनता बताई गई है।
