Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
मवडा से युवती लापता, फोन स्विच ऑफ, गुमशुदगी दर्ज

अल्मोड़ा (रानीखेत)। ग्राम मवडा निवासी जीवन सिंह मेहता की पुत्री सुनीता लापता बताई जा रही है। शनिवार को घर से स्कूल को निकली सुनीता जब शाम को घर नहीं पहुची तो मां ने उसे फोन लगाया, पर फोन स्विच ऑफ आया । मां बाप और गाव के लोगों ने उसे आस पास कई जगह खोजा, पर वह कहीं नहीं मिली। उसका कहीं पता न चलने पर राजस्व पुलिस मवड़ा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवती की फ़ोटो कई जगह चस्पा की गई है। घटना की सूचना नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष भतरौचखान भतरौचखान को दे दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›