उत्तराखण्ड

पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदान में होगी बारिश-ओलावृष्टि

24 से 26 तक इन जिलों में जाने से पहले कर लें देख लें मौसम का हाल

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड राज्य के लिए 26 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार 26 जनवरी को राज्य के जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और भारी वर्षा के साथ बर्फबारी की बात कही है। इस बीच गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। साथ ही 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी को अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी तथा गर्जन के साथ बरसात हो सकती है। 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि 26 जनवरी को राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि एवं अकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 26 एवं 24 जनवरी को भी राज्य के अधिकांश जनपदों में हल्की व मध्यम वर्षा और बर्फबारी हो सकती है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 24 और 26 जनवरी को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों एवं मध्यम से भारी वर्षा को देखते हुए तथा भारी हिमपात के कारण 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर सड़कें बंद होने की संभावना भी जताई है मौसम विभाग का कहना है कि बर्फबारी वाले क्षेत्रों में बिजली. पेयजल पाइप लाइनों के भी प्रभावित होने की संभावना है। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रो विशेषकर उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कई- कई चट्टानें गिरने भूस्खलन के फल स्वरुप सड़क मार्ग भी अवरुद्ध हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों पर शीत दिवस की भी स्थिति बनी रहने की संभावना है। जिसके कारण बर्फ के जमने से यातायात भी अवरूद्ध हो सकता है। वहीं मौसम विभाग ने उन दिनों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में ओलावृष्टि आकाशीय बिजली गिरने के चलते हानि होने के साथ वृक्षारोपण बागवानी फसलों में नुकसान होने की संभावना व्यक्त की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

Select Language

© 2025, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates

To Top
English हिन्दी