Report by : CWN Desk
Published at :
थलसेना प्रमुख जनरल ने कुमाऊं रैजिमेंटल सेंटर में नागा रैजिमेंट की तीसरी बटालियन को ‘राष्ट्रपति का मानक’ निशान प्रदान किया
थलसेना प्रमुख जनरल ने कुमाऊं रैजिमेंटल सेंटर में नागा रैजिमेंट की तीसरी बटालियन को ‘राष्ट्रपति का मानक’ निशान प्रदान किया

सेना प्रमुख ने संचालन, प्रशिक्षण और खेल सहित सैन्य गतिविधियों में नागा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना की

थलसेना प्रमुख जनरल ने कुमाऊं रैजिमेंटल सेंटर में नागा रैजिमेंट की तीसरी बटालियन को ‘राष्ट्रपति का मानक’ निशान प्रदान किया

(कमल जगाती)
नैनीताल
। भारत के थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रानीखेत के कुमाऊं रैजिमेंटल सेंटर में नागा रैजिमेंट की तीसरी बटालियन को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति का मानक’ निशान प्रदान किया। उन्होंने ‘हर काम देश के नाम’ के नारे के साथ परेड की सलामी ली।

थलसेना प्रमुख जनरल ने कुमाऊं रैजिमेंटल सेंटर में नागा रैजिमेंट की तीसरी बटालियन को ‘राष्ट्रपति का मानक’ निशान प्रदान किया

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में आज एक प्रभावशाली ‘प्रेसीडेंट कलर प्रेजेंटेशन परेड’ का आयोजन किया गया था। ‘हर काम देश के नाम’ के नारे के साथ परेड मार्च निकाली गई। परेड की समीक्षा करने के बाद सेना प्रमुख ने संचालन, प्रशिक्षण और खेल सहित सैन्य गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में नागा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना की। देहरादून के जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) ले.कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना प्रमुख ने कम समय में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए नवगठित यूनिट की सराहना की और सभी रैंकों को गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। कलर प्रेजेंटेशन परेड में लेफ्टिनेंट जनरल आर.पी.कलिता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी कमान, और  कुमाऊं व नागा रेजिमेंट और कुमाऊं स्काउट्स के कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस.राजा सुब्रमणि, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मध्य कमान के अलावा बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त फौजी उपस्थित रहे। सेना प्रमुख ने नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को राष्ट्रपति मानक ध्वज प्रदान किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›