Report by : CWN Desk
Published at :
मुख्यमंत्री पहुंचे एआरटीओ कार्यालय, दलालों में हड़कंप
मुख्यमंत्री पहुंचे एआरटीओ कार्यालय, दलालों में हड़कंप

(कमल जगाती)
नैनीताल।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर के ए.आर.टी.ओ.कार्यालय में निरीक्षण किया।
गुरुवार को पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निबटाने के बाद मुख्यमंत्री धामी सीधे रामनगर पहुंच गए। आज उन्होंने अचानक ए.आर.टी.ओ.कार्यालय में पहुंचे। इससे कार्यालय में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। मुख्यमंत्री के ए.आर.टी.ओ.कार्यालय पहुंचते ही वहां मौजूद दलालों में हड़कंप मच गया, कई दलाल तो अपनी दुकानों बंद कर फरार हो गए । मुख्यमंत्री धामी ने कार्यालय में सभी अभिलेखों की जांच करने के बाद वाहनों के पंजीकरणों में की जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई और रामनगर व आसपास के क्षेत्र में नशे की हालत में वाहन चलाने और ओवरलोड वाहनों जैसी खामियों पर नाराजगी जताई।
उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की मंशा है कि सरकारी कार्यालय में जनता को चक्कर न लगाने पड़े और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनता को राहत दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जनता के कार्यों में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान डी.एम.वंदना सिंह और एस.एस.पी.प्रहलाद नारायण मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›