Connect with us

नई दिल्ली

बाइक चोरी के आरोपी हुए गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने बीते दिन चोरी हुई बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि शेर का डण्डा सात नंबर निवासी आमिर अहमद ने बीती 16 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया की उसकी मोटर साइकिल संख्या UK047562(बुलेट)जिसे 14 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे धर्मपुर कॉटेज के मुख्य सड़क से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली गयी है।
जिसपर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसकी विवेचना एस.आई.अविनाश मौर्य को सौंपी गई। टीम ने बीते दिन सोमवार को सीसीटीवी कैमरो और सर्विलांस की मदद से दिगरपुर स्थित पेट्रोल सम्प के पास थाना मैनाठेर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से करीब 9 बजे चोरी हुई बाइक के साथ दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया। एस.एस.पी.पंकज भट्ट ने टीम को 2500 रुपए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
मंगलवार को खुलासा करते हुए सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि मुरादाबाद निवाज़ी 24 वर्षीय मो.नदीम और 24 वर्षीय मो.रजा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया की आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement