Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर में हथियारबंद बदमाशों ने शिक्षक दंपति के घर डकैती डाली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शिक्षक के हाथ-पैर बांधकर तमंचे की बट से हमला कर घायल किया
काशीपुर। हथियारबंद आठ-दस बदमाशों ने मंगलवार देर रात शिक्षक दंपति के घर डकैती डाली। बदमाशों ने शिक्षक के हाथ-पैर बांधकर तमंचे की बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर अलमारी की चाभी ले ली। अलमारी के लॉकर में रखे करीब 42 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात लूट लिए और जाते-जाते सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।
दढ़ियाल रोड स्थित हनुमाननगर में शिक्षक यशपाल चौहान (55) पुत्र भोला सिंह का मकान है। उनके मकान में दो महिला किराएदार भी रहती हैं। यशपाल यूपी के रामपुर के ग्राम सिरका पट्टी में हाईस्कूल संचालित करते हैं। जबकि पत्नी उमा यशपाल (51)वहीं ग्राम परसपुरा के सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। मंगलवार को विद्यालय में काम होने के चलते उमा गांव में रुक गई थीं। शिक्षक यशपाल ने बताया कि रात करीब एक बजे तमंचों से लैस आठ-दस बदमाश उनके दोमंजिला घर में घुस आए। वह बरामदे में बेटे हिमांक (11)के साथ सो रहे थे। बदमाशों ने उन पर तमंचा तान कर जगाया और शोर न मचाने की हिदायत देते हुए घर की चाभियां मांगीं। इस दौरान यशपाल ने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनके बेटे को जान मारने की धमकी देकर अलमारी की चाभी ले ली और लॉकर में रखे करीब 42 लाख के सोने के जेवरात और आठ हजार की नगदी अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद बदमाश हवाई फायर करते हुए पैदल भाग निकले।

Select Language

Advertisement