Connect with us

राजनीति

नकल विरोधी कानून बनाये जाने पर 1 मार्च को हल्द्वानी में होगी विशाल आभार रैली: कैड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी की आभार रैली के लिए मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारी के साथ की बैठक

धानाचूली(नैनीताल)। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 1 मार्च को हल्द्वानी में होने वाली आभार रैली के लिए भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ भीमताल के भाजपा मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारीयो व कार्यकर्त्ताओ के साथ धारी ब्लॉक के पदमपुरी टीआरसी में बैठक कर आभार रैली को सफल बनाने के लिए मंथन किया।
सोमवार को विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून लागू करने पर परीक्षाएं पारदर्शिता व निष्पक्षता से नकलविहीन सम्पन्न होंगी और क्षमतावान, प्रतिभावान एवम योग्यतम व्यक्ति चयनित होंगे। जिससे शासकीय कार्यों का निर्वहन समयबद्धता, पारदर्शिता तथा सरलता से होगा। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को आसानी व शीघ्रता से प्राप्त होगा। विधायक कैड़ा ने कहा 1मार्च को मुख्यमंत्री धामी की हल्द्वानी में होने वाले महासम्मेलन व आभार रैली में भीमताल विधानसभा क्षेत्र हजारों युवा अन्य लोग पहुँचगे। विधायक कैड़ा ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने नेतृत्व में प्रदेश भर में एक से बढकर एक नये कार्य किये जा रहे। प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष धारी प्रदीप बिष्ट, ओखलकांडा नरेश नयाल, रामगढ़ अंकित पांडेय, कुंदन सिंह बिष्ट, प्रताप बोरा, देवेंद्र बिष्ट, योगेश तिवारी, विवेक डंगवाल, नंदन कोरंगा, हंसा लोधियाल , दीपा बिष्ट , सरोज आर्या, मोहन बिष्ट, लक्ष्मण मेवाड़ी, देव बिष्ट, दीवान बिष्ट, शैलेश मेऱ, धारी मंडल युवामोर्चा अध्यक्ष चन्दन सिंह बिष्ट सहित चारों मण्डलो के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो में युवक हार गया 17 लाख, पिता की फटकार से बचने के लिए गढ़ दी लूट की झूठी कहानी

Select Language

Advertisement