Connect with us

राजनीति

विधायक ने सुनी मन की बात

Published

on

खबर शेयर करें 👉


धानाचूली। भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा ने स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में भागीदारी की।
रविवार को धानाचूली में पहुँचे विधायक रामसिंह कैड़ा ने बूथ नम्बर 80 धानाचूली में रामसिंह के यहाँ बैठक पीएम मोदी के 98 वॉ एपिसोड पर मन की बात सुनी । वही कार्यक्रम के समापन होने के पश्चात लोगो की समस्याओ को सुना। वही भीमताल विधानसभा के हर बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विधायक कैड़ा ने धानाचूली, खुटियाखाल, में लोगो की जन समस्याओं को सुना वही आलू बीमा नही दिए जाने का मुद्दा व भीमताल विधानसभा को सूखाग्रस्त घोषित करने का मामला वह विधानसभा में उठाने की बात कही। इस दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  शादी में हुआ झगड़ा, 9 लोगों की पुलिस ने निकाली बारात

इस दौरान विधायक रामसिंह कैड़ा,जिपंस कमलेश बिष्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष हंसा लोधियाल, मन्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहनसिंह, नारायण राम, रामसिंह, धनसिंह , जगत सिंह, हरीश सिंह, सरूली देवी, गीता बिष्ट, ललिता बिष्ट, गुसाईं सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement