Connect with us

राजनीति

प्रदीप बिष्ट धारी से सांसद प्रतिनिधि नामित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सांसद अजय भट्ट ने जिलाधिकारी को भेजा पत्र


धानाचूली(नैनीताल)। पूर्व केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री तथा नैनीताल–उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने विकासखंड धारी से संबंधित कार्यों के लिए
प्रदीप सिंह बिष्ट को अपना अधिकृत प्रतिनिधि नामित किया है। इस संबंध में सांसद अजय भट्ट द्वारा जिलाधिकारी, नैनीताल को पत्र प्रेषित किया गया है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदीप सिंह बिष्ट, पुत्र स्व. बहादुर सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम सरना, पोस्ट धारी, जिला नैनीताल, सांसद की अनुपस्थिति में विकासखंड धारी से जुड़े विभिन्न कार्यों एवं अन्य गतिविधियों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे । प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों में समन्वय और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विकासखंड धारी की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रभावी रूप से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी चंदौली में पहुंचेगी

Select Language

Advertisement