Connect with us

राजनीति

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बने विपुल मैंदोली, दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को मिली जिम्मेदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में नए नेतृत्व की घोषणा करते हुए भाजपा ने विपुल मैंदोली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत को प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।
भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान पितृ पक्ष के दौरान हो चुका था, लेकिन युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा लंबे समय से अटकी हुई थी। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष पद को लेकर संगठन के भीतर खींचतान चल रही थी, जिसके चलते निर्णय में देरी हुई। कई दौर की चर्चाओं और मंथन के बाद आखिरकार पार्टी ने गुरुवार को मोर्चा के नए पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां संगठनात्मक संतुलन और युवा नेतृत्व को आगे लाने के उद्देश्य से की गई हैं।
मैंदोली के पक्ष में बने समीकरण
विपुल मैंदोली, दीपेंद्र कोश्यारी और मुलायम सिंह रावत तीनों ही भाजयुमो के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। लेकिन संगठन में लंबे समय से अध्यक्ष पद कुमाऊं क्षेत्र के नेता के पास होने के कारण इस बार संतुलन साधते हुए गढ़वाल से नए अध्यक्ष का चयन किया गया। यह समीकरण विपुल मैंदोली के पक्ष में गया। साथ ही क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए एक महामंत्री कुमाऊं से और एक गढ़वाल से नियुक्त किया गया है। नए नेतृत्व से पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं सीट से चुनाव लड़ने की जताई दावेदारी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भतीजे दीपेंद्र सिंह कोश्यारी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में बड़ी भूमिका दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे लालकुआं सीट से दावेदारी करेंगे।
दीपेंद्र कोश्यारी पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार लालकुआं क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री बनने से उन्हें क्षेत्र की जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अपनी नई भूमिका में वह युवाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे।
दीपेंद्र पूर्व में भाजयुमो के कॉलेज आउटरीच संगठन के प्रदेश संयोजक भी रह चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए अनेक अवसर बन रहे हैं, और वे संगठन के माध्यम से इन्हें हर क्षेत्र तक पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा के बाद अब कर्फ्यू में और दी गई ढील, केवल अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में कर्फ्यू रहेगा
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement