Connect with us

राजनीति

जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ओखलकांडा के पतलोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विकासखंड ओखलकांडा के लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पतलोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी नवीन लाल वर्मा ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारी सीधे गांवों में पहुंच रहे हैं, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ उनके घर-द्वार पर ही मिल सके।


शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर जनता को योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर कई कार्य निपटाए। स्वास्थ्य विभाग ने 150 लोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं, साथ ही बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की। समाज कल्याण विभाग ने 25 लोगों को पेंशन योजनाओं के आवेदन दिए। उद्यान विभाग ने 45 लाभार्थियों को बीज व दवाएं वितरित कीं, जबकि बाल विकास विभाग ने 4 महालक्ष्मी किटें दीं।
विद्युत विभाग ने बिलों का सुधार किया और 3 नए संयोजन स्वीकृत किए। राजस्व विभाग ने 26 लोगों के आधार अपडेट किए और भूमि हिस्सेदारी प्रमाण पत्र जारी किए। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का निपटारा किया, जबकि श्रम विभाग ने 15 व्यक्तियों के सत्यापन किए। पशुपालन विभाग ने 18 लोगों को पशु चिकित्सा लाभ दिया और विकास विभाग ने 24 बीपीएल व 30 यूसीसी प्रमाण पत्र जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ में शुरू हुई बारिश, बर्फ़बारी की बनी संभावना

शिविर में विधायक भीमताल रामसिंह कैड़ा, क्षेत्र प्रमुख केडी रुबाली, जिला पंचायत सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही। जनता ने शिविर की पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरलता से संभव हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement