राजनीति
जनता का विश्वास, विकास का संकल्प: मयंक बिष्ट को चौखुटा से मिल रहा व्यापक समर्थन
नैनीताल। पंचायत चुनावों की सरगर्मी के बीच चौखुटा-11 से जिला पंचायत सदस्य पद के निर्दलीय प्रत्याशी मयंक बिष्ट तेजी से जनसमर्थन हासिल कर रहे हैं। कम समय में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके मयंक पूर्व में डीएसबी परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं।
गणित से एमएससी करने के बाद मयंक ने ग्रामीण पर्यटन (इको टूरिज्म) को अपने कार्यक्षेत्र के रूप में चुना और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए। चुनाव प्रचार के दौरान मयंक लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और अपने विकास के विजन को साझा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य पहाड़ की मूलभूत सुविधाओं का समुचित विकास करना है। इसके साथ ही किसानों के लिए विकेन्द्रीकृत मंडी की स्थापना, हार्टिकल्चर और एग्रो टूरिज्म को बढ़ावा देना, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन और सबसे अहम पलायन को रोकने के लिए ठोस प्रयास करना उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल है।
मयंक का कहना है कि चौखुटा-11 के मतदाताओं का उन्हें जिस तरह का उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि जनता बदलाव चाहती है और विकास को प्राथमिकता दे रही है।
“जनता का प्यार और विश्वास ही मेरी ताकत है, विकास ही मेरा लक्ष्य,” मयंक ने आत्मविश्वास से कहा।
जनाधार बढ़ता देख यह कहना गलत नहीं होगा कि मयंक बिष्ट इस चुनाव में मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं और जीत की ओर अग्रसर हैं।
