Connect with us

राजनीति

किसानों के नाम पर कुछ कांग्रेसी कर रहे हैं राजनीति: विधायक कैड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

धानाचूली(नैनीताल)।भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कुछ कांग्रेसी किसानों के साथ राजनीति कर रहे हैं। विधायक कैड़ा ने कहा उन्होंने किसानों की लड़ाई हमेशा लड़ी है ।सड़क से लेकर सदन तक किसानों के आलू , अदरक के बीमा देने की बात रखी गई है। इससे पहले भी उनके द्वारा किसानों की आलू बीमा की लड़ाई गई थी। जिसके बाद किसानों को आलू बीमा दिलाया भी गया है। इस वर्ष भी किसानों की आलू बीमा दिलाने के लिए सड़क से सदन तक मांग की है। विधायक ने कहा मुख्यमंत्री धामी व कृषि मंत्री ने अधिकारियो को किसानों को शीघ्र बीमा देने के निर्देश दिए है। कुछ कांग्रेसी अपनी राजनिति चमकाने के लिए किसानों को बर्गलाने का कार्य कर रहे है। कांग्रेसियों ने हमेशा किसानों के नाम पर राजनीति की है। अब भी वही कार्य करने का प्रयास कर रहे है।

Select Language

Advertisement