Report by : CWN Desk
Published at :
नाबालिगों पर धारदार हथियार से किया हमला, मां के साथ लिव इन में रह रहा था आरोपी…

काशीपुर। कुछ वर्ष पूर्व पति की मृत्यु के बाद एक महिला दूसरे व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जो कि बच्चों को नागंवार गुजरता था, और अंजाम ये हुआ कि आज उसी व्यक्ति ने नाबालिग बच्चों पर धारदार हथियार से वार कर दिया। यह घटना आईटीआई थाना क्षेत्र कि है, इस घटना में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल बच्चों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया गया। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर बच्चों के दादा ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के समय बच्चों की मां काम पर गई हुई थी।

पुलिस के अनुसार ग्राम हिम्मतपुर में तीन बच्चे ओम (10), अविनाश (14) और पायल (15) अपनी मां के साथ रहते हैं। कुछ वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु के बाद महिला राजीव नाम के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, जो कि बच्चों को नागंवार गुजरता था। बच्चे उसका विरोध करते थे। जिस पर उस व्यक्ति का बच्चों से आए दिन झगड़ा होता रहता था। सोमवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उराजीव ने ने बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और उनकी पिटाई करते हुए उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे ओम व पायल की अंगुलियों कट गई। वहीं अविनाश घायल हो गया।

शोरगुल सुन आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ उनके घर ले गई और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं बच्चों के दादा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि बच्चों पर उनके घर में रह रहे व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें तीनों बच्चें घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के बाद घर छोड़ दिया गया है। वहीं आरोपी को भी मौके से पकड़ लिया गया है। बच्चों के दादा की ओर से मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›