Report by : CWN Desk
Published at :
धारचूला में नदी के तेज बहाव में एक मकान बह गया,देखे वीडियो

कमल जगाती

नैनीताल- पिथौरागढ़ जिले में धारचूला के खोतिला गांव में काली नदी में पानी की अत्यधिक मात्रा होने से कारण भूकटाव होने लगा है। इस भूकटाव के चलते काली नदी किनारे बसा एक मकान भूस्खलन की जद में आकर ताश के पत्तों की तरह बह गया।

नदी किनारे की जमीन भी भूकटाव के कारण भूस्खलन की भेंट चढ़ गई

वहां मौजूद क्षेत्रीय लोगोंने इस घटना का वीडियो बना लिया। गनीमत ये रही कि प्रशासन की मुस्तैदी के चलते इस क्षेत्र को खतरनाक क्षेत्र घोषित कर मकान में रहने वालों को हटा दिया गया था। इससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
धारचूला में ही काली नदी के कहर से खोतिला गांव में भू कटान शुरू हो गया है। खोतिला गांव में हुए भू कटाव के लाइव विजुअल भी सामने आए हैं, जिसमें तेज बहाव से गांव की जमीन भरभरा कर नदी में समाती दिख रही है। भूस्खलन के ये लाइव वीडियो नदी की दूसरी तरफ नेपाल से लिए गए है। लगातार हो रहे भू कटाव के चलते गांव के कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। डर से घबराये ग्रामीणों ने जरूरी सामान के साथ गांव छोड़ना शुरू कर दिया है। दरअसल खोतिला गांव में पिछले वर्ष भी बड़ी आपदा आई थी, जिसे देखते हुए ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। गांव में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एन.डी.आर.एफ.और एस.डी.आर.एफ.की टीम को गांव के लिए रवाना कर दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›