Connect with us

नैनीताल

डामरीकरण नहीं होने के चलते सड़क में गड्ढे हो गए,ग्रामीण वीरोध कर रहे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल के भीड़ापानी से नई गांव तक के दस किलोमीटर मोटर मार्ग के पैच में डामरीकरण नहीं होने के चलते सड़क में गड्ढे हो गए हैं, जिसका ग्रामीण वीरोध कर रहे हैं। फल सब्जी से भरे ट्रक, इन गड्ढों से बमुश्किल गुजर रहे हैं, जो सरकार के कई दावों का परीक्षा फल साबित हो रहा है। ग्रामीण सरकार से गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने सड़क को डामरीकरण करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया

यह भी पढ़ें 👉  बरसाती नाले में फंसी टैक्सी कार,नैनीताल पुलिस सवारियों को मौत के मुंह से खींचकर ले आई

नैनीताल शहर से लगभग 60 से 70 किलोमीटर दूर भीड़ापानी और नई गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग कच्चे हाल में पड़ा है। यहां सब्जी और फल ले जाते भारी ट्रकों और वाहनों के कारण सड़क में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरने के कारण गहराई का पता नहीं चल रहा है और लदे ट्रक और यात्री गाड़ियों के टायर जाने से वाहनों को नुकसान हो रहा है। आज त्रस्त ग्रामीणों ने सड़क को डामरीकरण करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि फलपट्टी के रूप में विकसित इस क्षेत्र के बावजूद प्रशासन सड़क को दुरुस्त करने की केवल बात ही कहता है। सड़कों की हालत खराब होने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात में ये सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इसे सुधारने की मांग को लेकर आज ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य हैं। सड़क में लगभग 6 इंच का पानी भरा हुआ है।

Select Language

Advertisement