Connect with us

उत्तराखण्ड

मार्केट रेट पर मिलेगा मुुआवजाः धामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जोशीमठ पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री का आश्वासन
देहरादून। चीन सीमा से सटे सीमांत चमोली जिले के आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर में घर नहीं तोड़े जाएंगे। साथ ही प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को यह एलान किया।
उन्होंने कहा, ‘किसी भी घर को तोडऩे का न कोई निर्णय हुआ है और न ऐसा कदम भविष्य में उठाया जाएगा। केवल अपरिहार्य होने पर ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी और वह भी भवन स्वामी की सहमति से। कहा कि प्रभावितों को बाजार दर पर मुआवजा देने के लिए हितधारकों से सुझाव लेकर और जनहित में यह दर घोषित की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी बुधवार शाम को अपने सभी कार्यक्रम रद कर जोशीमठ पहुंच गए। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री को फोन कर जोशीमठ की स्थिति पर अपडेट लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हरिद्वार पतंजलि में बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास करते सीएम पुष्कर सिंह धामी

Select Language

Advertisement