Report by : CWN Desk
Published at :
सड़क सुरक्षा जागरूकता पर निकाली वाहन रैली

परिवहन विभाग द्वारा 17 जनवरी तक चलाया जाएगा जागरुकता अभियान
काशीपुर। भारत सरकार का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 11 से 17 जनवरी 2023 तक “स्वच्छता पखवाड़ा” के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह मना रहा है। इस पहल का उद्देश्य सभी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता का प्रचार- प्रसार करना है। एक सप्ताह के दौरान आम जनता के बीच सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। सभी हितधारकों को सड़क पर चलते समय दूसरों की सुरक्षा हेतु अपनी जिम्मेदारी निभाने ले लिए प्रेरित किया जायेगा।

इसी क्रम में काशीपुर में भी परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता विषयक प्रचार प्रसार वाहन रैली का आयोजन किया गया। कुण्डेश्वरी रोड स्थित परिवहन कार्यालय से मुरादाबाद रोड स्थित कृषि मंडी तक निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। परिवहन कर अधिकारी असित कुमार झा समेत संभागीय परिवहन कार्यालय के कार्मिकों एवं तमाम वाहन चालकों के साथ ही मोटर ट्रेनिंग स्कूल संचालक थे। परिवहन कर अधिकारी असित कुमार झा ने बताया कि आगामी 17 जनवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य सभी के हित में सुरक्षित सड़कों की आवश्यकता का प्रचार- प्रसार करना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›