Report by : Paras Bisht
Published at :
पीरूमदारा में घर में चोरी, नगदी और लाखों के जेवर उड़ाए

मधुबन कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने परिजनों की गैरमौजूदगी में घर किया साफ
रामनगर।
पीरुमदारा क्षेत्र में स्थित मधुबन कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने परिजनों की गैरमौजूदगी में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ली है ।
घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है इस कॉलोनी में रहने वाले परमजीत बुधवार को अपने किसी रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गए थे । जब गुरुवार को घर पहुंचे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो चोरों द्वारा सभी सामान उल्टा सीधा फेंका हुआ था उनका कहना है कि चोर एक लाख रुपए से अधिक की नगदी एवं लाखों रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण चोरी कर कर ले गए हैं ।
घटना के संबंध मे पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने  बताया कि इस संबंध में पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है । जल्द ही  चोरो को दबोच लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›