Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में सख्त बनाएं भूमि और नशे के खिलाफ कानून

राजभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल से मिले पत्रकार कमल जगाती
(कमल जगाती)
नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल से मिलकर पत्रकार कमल जगाती ने उत्तराखंड में भूमि कानून और जहरीले नशे पर भी कानून को सख्त बनाने की मांग की है।
गुरुवार शाम को नैनीताल राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह(से.नि.)के नैनीताल पहुँचने पर राज्यपाल से पत्रकारों ने सवाल किए। राज्यपाल ने मामले की महत्ता को समझते हुए सहमति जताई और आज बैठकर बात करने की बात कही। आज सवेरे राज्यपाल ने पत्रकार कमल जगाती को बुलाकर नशे संबंधी कानून में बदलाव पर चर्चा की। राज्यपाल ने एन.डी.पी.एस.(नारकोटिक ड्रग्स एन्ड साईकोट्रोपिक सब्सटेंसिस)एक्ट में बदलाव को सांकेतिक सहमति देते हुए इसपर ड्राफ्ट बनाकर देहरादून में उन्हें देने को कहा। उन्होंने, हाल में उनके हस्ताक्षरों से अमल में आए कठोर नकल विरोधी कानून, भ्रष्टाचार विरोधी कानून के बारे में बताते हुए कहा कि कानून पहले से अब बहुत कड़ा हो गया है और सभी का मानना है कि अपराधी किसी भी हाल में बच न सके। उन्होंने उत्तराखंड की महत्वपूर्ण मांग में भूमि संबंधी कानून और नशे के खिलाफ कानून में जरूरी बदलाव के साथ इन्हें और कड़क बनाने की इच्छा जताई। लगभग आधे घंटे चली इस वार्ता के दौरान राज्यपाल ने पुलिस और प्रशासन की मदद के लिए पब्लिक पार्टिसिपेशन को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि पब्लिक की सहभागिता से समाज को सुधारा जा सकता है।

उत्तराखंड में सख्त बनाएं भूमि और नशे के खिलाफ कानून
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›