Report by : CWN Desk
Published at :
सुसाइड नोट छोड़कर भागीरथी नदी में वकील ने लगाई छलांग, एसडीआरएफ सर्च में जुटी

उत्तरकाशी। भागीरथी नदी में बहे एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई का कुछ पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ एडवोकेट की सर्च में जुटी है।
मंगलवार शाम को पेशे से एडवोकेट दलवीर सिंह गुसांई(55) निवासी जोशियाड़ा ने सुसाइड नोट छोड़कर नदी में छलांग लगा दी थी। जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर एडवोकेट दलवीर की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाने की मांग की, जिसके बाद से ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन और थाना कोतवाली पुलिस की टीमों द्वारा भागीरथी नदी में बहे दलवीर की तलाश की जा रही है।
आज अठाली, चामकोट क्षेत्र में लापता दलवीर सिंह गुसांई की तलाश जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि लापता व्यक्ति के परिजनों के अनुरोध पर एसडीआरएफ उजेली व आपदा प्रबंधन की टीम ड्रोन कैमरे से भी लापता की तलाश कर रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›