Report by : CWN Desk
Published at :
नई दिल्ली। तुर्की-ईरान सीमा के पासउत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात भूकंप आया। भूकंप की 5.9 तीव्रता मापी गई। समाचार एजेंसी रायटर के हवाले से कहा गया कि भूकंप के कारण ईरान की प्रांतीय राजधानी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गया। 04 लोगों की मौत और 440 घायल होने की सूचना है। भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई। इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।
