Connect with us

नई दिल्ली

फिरौती वसूलने आए बदमाश दबोचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। पौड़ी जिले से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। देहरादून से फिरौती वसूलने कोटद्वार पहुंचे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश शनिवार सुबह कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत हरसिंहपुर निवासी एक प्रापर्टी डीलर से पांच लाख की फिरौती वसूलने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को हरसिंहपुर के अंतर्गत गोकुल विहार निवासी शांति देवी की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि दो अज्ञात युवक उनके आवास में पांच लाख की फिरौती मांगने आए।  पुलिस हरकत में आ गई और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल युवकों की पहचान शुरू कर दी। शांति देवी का कहना था कि दोनों युवकों ने उन्हें बताया कि वे देहरादून से आए हैं। उन्हें रूपेश त्यागी ने भेजा है।
शांति देवी ने यह भी बताया कि पूर्व में सुरेंद्र सिंह नेगी उर्फ सूरी भी उनके पति से पांच लाख रूपए की मांग कर चुका है। ऐसा न होने पर उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सेना भर्ती से पहले ट्रेनिंग लेने वाले पूर्व सैनिकों के आश्रितों का भोजन भत्ता 225 रुपये दिया जाएगा: धामी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement