Connect with us

नई दिल्ली

नैनीतालः अब 25 या 50 मिनट बोटिंग के इतने देने होंगे रुपये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नौकायन का किराया बढ़ा, झील के चक्कर लगाने पर देने होंगे 420 रुपये
नैनीताल।
नैनीताल झील में नौकायन करने वाले पर्यटकों की जेब अब हल्की होगी। नौकायन का किराया दोगुना हो गया है। नैनी झील का पूरा चक्कर लगाने के लिए 420 रुपये और आधे चक्कर के 210 रुपये चुकाने होंगे।

10 साल बाद पालिका बोर्ड के पारित प्रस्ताव का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
नैनी झील में 222 चप्पू और 82 पैडल नौकाएं चलती हैं। पिछले साल पालिका बोर्ड की बैठक में नौकायन का किराया दोगुना करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। गजट नोटिफिकेशन के बाद नौकायन शुल्क में बढ़ोत्तरी लागू कर दी गई है। 10 साल बाद नौकायन का किराया बढ़ा है। अब पूरे चक्कर के लिए 45 से 50 मिनट मिलेंगे। आधे चक्कर के लिए 20 से 25 मिनट का समय मिलेगा। लाइसेंस शुल्क को भी एक हजार से बढ़कर दो हजार रुपये कर दिया है। किराया बढ़ने से नौका मालिक व चालक भी खुश हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement