Report by : कालू वर्मा
Published at :
बाबा रामदेव बोले..वो नेता पहनता है टी शर्ट के अंदर इनर, सुनिए…

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार एक टी-शर्ट में दिखने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि टी-शर्ट के अंदर इनर  पहनकर भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। जब दो कपड़ों से गुजारा हो सकता है तो और कपड़ों की आवश्यता क्यों। राहुल गांधी यात्रा करके अपना पुरुषार्थ कर रहे हैं।   भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए बयान भारत पुजारियों का देश नहीं है का  विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है आज योग गुरु बाबा रामदेव ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सब राजनीतिक हथकंडे हैं भारत तपस्वी पुजारियों ब्राह्मण स्वर्णा सभी का देश है  राजनीति में जो पॉलिटिकली पोलराइजेशन होता है कि हम गरीबों के हमदर्दी है इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए । राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इतनी मेहनत कर रहे हैं ऐसे बयानों से उनकी छवि धूमिल हो रही है जहा एक और राहुल गांधी भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं वही ऐसे बयान देकर वह भारत को तोड़ने का कार्य कर रहे हैं ऐसा बयान किसी को भी देना नहीं चाहिए जिससे समाज में ऊंच-नीच भेदभाव की दीवारे खड़ी हो।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›