Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार। धर्मनगरी के कनखल रिहायशी कालोनी में बीती देर रात बारहसिंगा घुस आया। जानकारों के मुताबिक मंगलवार आधी रात को कनखल के सतीघाट इलाके में जंगल से बारहसिंगा घुस आया। लोग उसकी वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलते ही वन प्रभाग की एक टीम इस बारहसिंगा को पकड़ने के लिए इलाके में पहुंची, लेकिन बारहसिंगा तब तक किसी और गली में गायब हो चुका था।