Report by : Paras Bisht
Published at :
Screenshot 20261025 060115 Google

कालाढूंगी से बीजेपी विधायक बंशीधर भगत ने चुनाव न लड़ने की खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना पक्ष स्पष्ट किया।

हल्द्वानी। उत्तराखंड की राजनीति में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने चुनाव न लड़ने की खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन करार दिया है।
बंशीधर भगत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से कभी मना नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं और कालाढूंगी क्षेत्र में लगातार जनसंवाद और विकास कार्यों में सक्रियता से जुटे हुए हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके लिए राजनीति सिर्फ चुनाव लड़ने का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का एक संकल्प है। वे लंबे समय से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं।
उन्होंने अपने समर्थकों को आश्वस्त किया कि पार्टी नेतृत्व जो भी जिम्मेदारी तय करेगा, वे उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए जनता के स्नेह और समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›