Report by : CWN Desk
Published at :
40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा बीडीसी प्रत्याशी, भूमि विवाद को लेकर दी आत्महत्या की चेतावनी

रामनगर। शनिवार को रामनगर के ग्राम नंदपुर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पंचायत चुनाव में बीडीसी का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भारत सैनी ने आत्महत्या की चेतावनी देते हुए गांव की 40 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने परिवार के कुछ सदस्यों पर पैत्रिक भूमि का न्यायसंगत बंटवारा न करने का आरोप लगाया।

भारत के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। इस दौरान भारत की पत्नी और बच्चे उसे नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह लगातार भूमि विवाद को लेकर अपनी नाराजगी जताता रहा।

पुलिस ने समझाने-बुझाने का प्रयास किया, पर भारत नहीं माना। आखिरकार कोतवाल अरुण सैनी की पहल पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई गई। बातचीत के बाद राजीनामा हुआ और भारत का भाई पवन सैनी उसे सकुशल नीचे ले आया।

कोतवाल ने बताया कि भारत को समझा-बुझाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। फिलहाल भूमि विवाद का मामला कोर्ट में लंबित है। परिजनों के अनुसार भारत पिछले काफी समय से पैतृक जमीन को लेकर मानसिक तनाव में था।

फिल्म ‘शोले’ के जय की तरह टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी देने वाला यह मामला चर्चा का विषय बन गया। घटना से यह साफ है कि पारिवारिक विवाद किस हद तक व्यक्ति को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›