Report by : कालू वर्मा
Published at :
बीच सड़क सारेआम महिला से कान से कुण्डल लूटकर भागने वाला गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से छीने गए कुण्डल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी की बरामद
हरिद्वार।
कोतवाली रुड़की दिनांक 21.7.2023 को साई सोसाईटी आदर्श नगर रुड़की निवासी श्रीमती विमला ने कोतवाली रुड़की पर अज्ञात मोटर साईकिल सवार पर पीछे से झपट्टा मारकर  कान के कुण्डल ले जाने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की पर मुकदमा दर्ज किया गया।
आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से गहराई से पड़ताल करते हुए अनेक लोगों से पूछताछ की। गोपनीय तथ्यों के आधार पर टीम ने दिनांक 25.07.2023 को सोनाली पुल से अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीने गए कुन्डल सहित दबोचने में सफल रही।
पकड़ा गया अभियुक्त-
1. शुभम कुमार पुत्र राम कुमार निवासी न्यू आदर्श नगर रुड़की
बरामदगी-
1. कान का कुडंल (पीली धातु)
2. घटना में प्रयुक्त मो0साईकिल स्प्लेन्डर प्लस
पुलिस टीम-
1-व0उ0नि0 अभिनव शर्मा
2-उ0नि0 चन्द्रमोहन
3-हे0कां0 प्रवीण कुमार
4-हे0कां0 नूर हसन
5-हे0कां0 रीना रावत
6-कां0 अनिल शर्मा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›