Connect with us

नैनीताल

बेतालघाट गोलीकांड: थानाध्यक्ष निलंबित, क्षेत्राधिकारी पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने सख्त कदम उठाए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है।

मामला 14 अगस्त का है, जब बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग की घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण को सीएचसी बेतालघाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम में बढ़ती भीड़ से जाम की समस्या, व्यापारियों ने शटल सेवा शुरू करने की मांग उठाई

घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने और मतदाताओं में डर का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से गोलीकांड को अंजाम दिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पालिका दुकानों का किराया सर्किल रेट के अनुसार बढ़ाएगी

निर्वाचन आयोग ने मामले को कानून-व्यवस्था की गंभीर चूक मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है। इससे यह साफ संदेश दिया गया है कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और हिंसा किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement