Report by : CWN Desk
Published at :
नैनीताल: अपहरण नहीं, अपनी मर्जी से गए थे पंचायत सदस्य, वायरल वीडियो से बदल गया चुनावी समीकरण

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले लापता सदस्यों के कथित अपहरण प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस नेताओं और परिजनों द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोपों के बीच शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें पांचों सदस्य कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए कह रहे हैं कि उनका कोई अपहरण नहीं हुआ, वे अपनी मर्जी से घूमने गए हैं। सदस्यों ने साफ कहा कि वे सरकार के साथ खड़े हैं और अपने क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस वीडियो के सामने आते ही पूरे घटनाक्रम ने नया रंग ले लिया है। विपक्ष जहां लगातार अपहरण का आरोप लगाता रहा, वहीं अब वायरल वीडियो ने सियासी हलचल तेज कर दी है। चुनाव से ऐन पहले इस खुलासे ने समीकरण बदल दिए हैं।


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›