Connect with us

हरिद्वार

प्रदेश व्यापार मंडल के भगवत अग्रवाल कनखल अध्यक्ष और दिनेश कालरा शहर महामंत्री

Published

on

हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल हरिद्वार कनखल शहर इकाई का अधिवेशन चरण दासी आश्रम कनखल में संपन्न हुआ,जिसकी अध्यक्षता प्रदेश व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने की और संचालन जिलाध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट ने किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने  कहा की कनखल शहर अध्यक्ष पद पर दो आवेदन प्रदेश कार्यलय को प्राप्त हुए थे जिसमें भगवत अग्रवाल और अमित अरोरा ने शहर अध्यक्ष के लिए आवेदन किया था। महामंत्री पद पर दिनेश कालरा का  एक आवेदन आया था जिसमें अमित अरोरा ने शहर अध्यक्ष पद से नाम वापसी लिया गया जिसको देखते हुए चुनाव अधिकारी किशन बजाज ने भगवत अग्रवाल को शहर अध्यक्ष  व् दिनेश कालरा को शहर महामंत्री निर्वाचित घोषित किया, साथ ही उपाध्यक्ष देवेंदर खत्री, संजय कुमार बनाये गए बैठक को सम्भोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा की कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों में भारी विरोध है कॉरिडोर व्यापारी को उजाड़ने की योजना है जिसे किसी भी रूप में लागू नहीं होने दिया जाएगा, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेंदर चौटाला ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति को मनोनीत किया,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोरा ने कहा की सरकार बिजली पानी के बिलो का अधिभार माफ कर प्रदेश के व्यापारियों को राहत देने का काम करें, जिला अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट व् महानगर अध्यक्ष किशन बजाज ने कहा की प्रशासन लगातार व्यापारियों को गुमराह करता आया है पहले पोड टैक्सी अब कॉरिडोर  योजना में व्यापारियों को अंधेरे में रखने का कार्य रहा है शहर अध्यक्ष पूरण पांडे  ने कहा की पूर्व में अधिकारियो ने कहा था जो संस्था ये कॉरिडोर बनाएगी वहा बाज़ारो में घूम कर व्यापारियों की सहमति से डीपीअर बनाएगी परंतु इसका विपरीत हुआ किसी भी अधिकारी ने व्यापारियों को विश्वास में लिए बिना यहाँ कार्य शुरू कर दिया है नव निर्वाचित शहर अध्यक्ष भगवत अग्रवाल व् महामंत्री दिनेश कालरा ने कहा की यदि किसी भी व्यापारी को उजाड़ा गया तो व्यापारी एक जूट होकर अपनी आजीविका बचाने की लड़ाई लड़ेगा व् पुर जोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा  कनखल प्रभारी दीपक गौनियाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को फूल से स्वागत कर बधाई दी बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश संरक्षक सरिता पुरोहित,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, ,प्रदेश सचिव दीपक गौनियाल ,युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी, गोकुल सिंह रावत, शहर अध्यक्ष पूरण पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजेश सुखीजा, जिला महामंत्री अजय अरोरा, रिक्की अरोरा, प्रदीप गर्ग, हरी ॐ चौहान, भारत भूषण, सुधीर विश्नोई, नीतू शर्मा, डॉ नवीन राजपूत, अजय गंभीर, सतीश सैनी, देवेंदर सिंह, नितिन गुप्ता, विकास भारती, बॉबी गुप्ता, मोनू सिंह, गिरीश अग्रवाल, कुलवंत आदि उपस्थित रहे।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860