Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से वार्ता कर राजेन्द्र नगर राजपुरा के जर्जर सड़े गले बिजली के पोलों को बदलने की मांग की है।
साहू ने बताया कि इलाके करीब 1 दर्जन से अधिक पोल पूरी तरह तरह सड़ चुके है जिन्हें तत्काल नही बदला गया तो कभी कोई अनहोनी हो सकती है। पूर्व में भी तहसील दिवस के माध्यम से उक्त समस्या को उठाया गया है लेकिन अभी तक समाधान नही हो सका। अधिशासी अभियंता ने जल्द कार्यवाही की बात कही है।