Connect with us

हल्द्वानी

लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार: लोअर PCS में पाया मुकाम, आयुष बेलवाल ने किया टॉप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड लोअर PCS परीक्षा 2024 के परिणाम जारी। लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार, देहरादून के आयुष बेलवाल ने किया टॉप। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लालकुआं (नैनीताल) की शिवानी बिष्ट ने शानदार सफलता हासिल करते हुए नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। लालकुआं वार्ड नंबर-2 निवासी और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में कार्यरत दीवान सिंह बिष्ट की बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में भारी खुशी की लहर है।
इस प्रतिष्ठित भर्ती परीक्षा में देहरादून के आयुष बेलवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है, जबकि बिक्रांत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। दोनों ने नायब तहसीलदार पद की मेरिट में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं ऋषिकेश की प्रियंका रतूड़ी पांडेय ने 14वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार पद पर अपना चयन सुनिश्चित किया है।
उत्तराखंड की इस महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा के लिए 88 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 मार्च 2026 को जारी हुआ था, जिसके बाद 379 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए बुलाया गया था। सभी चरण पूरे होने के बाद आयोग ने अंतिम रूप से 113 मेधावी अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया है।
जारी चयन परिणाम के तहत नायब तहसीलदार के अलावा डिप्टी जेलर, सप्लाई इंस्पेक्टर, मार्केटिंग इंस्पेक्टर और श्रम प्रवर्तन अधिकारी (LEO) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है। शिवानी बिष्ट की इस सफलता से पूरे लालकुआं क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement